कटनी

नाबालिग का अपहरण कर गुजरात में दुष्कर्म, बड़वारा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कटनी, यशभारत। महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के तहत बड़वारा पुलिस ने अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को गुजरात से दस्तयाब करने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को फरियादी ने बड़वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर बड़वारा थाने में प्रकरण दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए 3 अक्टूबर को गुजरात से अपहृता को दस्तयाब किया। बालिका के कथनों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी लवकेश उर्फ लवकुश कुशवाहा ने उसका अपहरण कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में धारा 64(2) बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता मिश्रा, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, महिला आरक्षक रुपाली यादव, साइबर सेल आरक्षक दीपक मिश्रा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button