जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नागपंचमी : नाग देवता का हो रहा विशेष पूजन :  भोलेनाथ के मंदिरों में हो रहा रुद्राभिषेक

सिवनी यश भारत-आज जिलेभर में नागपंचमी पर नागदेवता का विशेष पूजन किया जा रहा है। सावन माह में आने वाले नागपंचमी पर आज देवालयों समेत कई स्थानों पर अनुष्ठान हो रहे हैं। शहर के सिद्ध पीठ मठ मंदिर और 108 शिवलिंग महाकालेश्वर मंदिर बोरदाई टेकरी में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही महा रुद्राभिषेक किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यालय समेत जिले के अन्य देवालयों व नाग मंदिरों में नागपंचमी पर्व मनाया जा रहा है।

महाकालेश्वर धाम के पुजारी पंडित राघवेंद्र शास्त्री ने बताया है कि मंदिर में आज नाग पंचमी पर भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार करने के साथ महारुद्राभिषेक का भी हो रहा है। आज के दिन कालसर्प योग निवारण व राहु केतु के लिए विशेष पूजन अर्चन किया जाता है। शाम के समय भगवान भोलेनाथ की महाआरती की जाएगी। नाग पंचमी पर इस वर्ष चौरसिया समाज के द्वारा चौरसिया समाज मंगल भवन में डोमन गुरू बरई बाबा आराध्य कुलदेवता, नाग देवता व भगवान भोलेनाथ का अभिषेक समेत अन्य कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

चौरसिया समाज के जिला अध्यक्ष गोलू चौरसिया ने बताया कि आज सुबह 10.30 बजे से नाग देवता, भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन प्रारम्भ हो गया है। इसके बाद हवन यज्ञ और महाआरती का आयोजन होगा। छप्पन भोग लगाया जाएगा। साथ ही महिला समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जा रहा है। शाम को भोजन प्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। वहीं जिले के धनोरा, घंसौर, कुरई, लखनादौन, छपारा, केवलारी, बरघाट विकास खण्डो के ग्रामो में स्थित नागदेव के स्थानों में दूध, फल-फूल, बेलपत्र, धूप-दीप से पूजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button