मध्य प्रदेशराज्य

नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप कार से बरामद : यूपी से रैकेट संचालित, एक आरोपी गिरफ्तार

 

रीवा । नशीली कफ सिरप की एक बड़ी खेप लग्जरी कार से पुलिस ने बरामद की है। कोडिन युक्त सिरप की 1052 शीशी के साथ एक आरोपी पुलिस के हाथ आया है। नशे की यह खेप उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले से आने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जब्त सिरप की कीमत 2 लाख से ज्यादा बताई गई है।

 

चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात करहिया मार्ग पर कार में लोड नशीली कफ सिरप पकड़ी गई है। इस मामले में आरोपी उपेंद्र द्विवेदी पिता राजेश द्विवेदी 24 वर्ष को गिर तार किया गया है, जो मूलतः सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम देवमऊ दलदल का रहने वाला है। वर्तमान

 

निवास रीवा शहर का करहिया मंडी क्षेत्र है। कार में लोड नशीली कफ सिरप प्लास्टिक की बोरियों में रखी गई थी।

 

थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी द्वारा नशे की यह खेप उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लाने की जानकारी दी गई है। जब्त नशीली सिरप की कीमत 2 लाख 11 हजार 978 रुपए है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं मप्र ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध कायम किया गया है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी के काल डिटेल से इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button