मध्य प्रदेशराज्य

नरसिंहपुर का गौरव : दो खिलाड़ी मध्य प्रदेश की खो-खो टीम में शामिल : प्रतियोगिता आज से तेलंगाना के काजीपेट में शुरू

Table of Contents

नरसिंहपुरl तेलंगाना में होने वाली 58वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए नरसिंहपुर जिले के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। शहर में संचालित यूनिटी खो-खो क्लब के घनश्याम यादव और बरमान निवासी श्रेया वर्मा मध्य प्रदेश की खो-खो टीम में शामिल किए गए हैं। ये प्रतियोगिता आज से तेलंगाना के काजीपेट में शुरू हो रही है। दोनों खिलाड़ी एमपी टीम के साथ तेलंगाना पहुंच गए हैं।

यह उपलब्धि जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ती है। घनश्याम और श्रेया ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button