मध्य प्रदेशराज्य

नगाड़ा बजवाकर कराया ऐलान : कुख्यात  बदमाश का एक साल के लिए किया जिला बदर

 

नरसिंहपुर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने थाना गोटेगांव के खुख्यात शातिर अपराधी छोटू उर्फ किशन पिता रवि चौधरी को एक वर्ष के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर की गई।

 

 

गुरुवार को गोटेगांव के एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला बदर के आदेश का सार्वजनिक रूप से ऐलान कराया गया। आरोपी को नगर में सरेराह घुमाकर नगाड़ा बजवाया गया तथा लोगों को डुग्गी पीटकर प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी दी गई।

जिला दंडाधिकारी के आदेश के अनुसार आरोपी को 48 घंटे के भीतर नरसिंहपुर जिले सहित पड़ोसी जिलों छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, दमोह, सागर, रायसेन और नर्मदापुरम की सीमाओं से बाहर जाना होगा। आगामी एक वर्ष तक वह बिना सक्षम प्राधिकारी की लिखित अनुमति के इन जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार छोटू उर्फ किशन के खिलाफ मारपीट, बमबाजी, जातिगत अपमान, नाबालिग से छेड़छाड़ तथा अश्लील वीडियो वायरल कर ने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button