कटनीमध्य प्रदेश

धोखाधड़ी का फरार आरोपी एक साल बाद हिरासत में

कटनी, यशभारत। धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले एक साल से फरार एक आरोपी आज कुठला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी विश्वजीत सिंह निवासी बड़वारा ने बड़ी संख्या में लोगों से रूपए लिए थे और धोखाधड़ी करने के बाद फरार हो गया था। मामला 2023 का है। उस समय तत्कालीन थाना प्रभारी अरविन्द जैन ने लोगों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि इस मामले में फरार आरोपी विश्वजीत सिंह की तलाश की जा रही थी लेकिन वो लगातार फरार चल रहा था। इसी दौरान आज सुबह आरोपी विश्वजीत सिंह को हिरासत में लिया गया है। आरोपी लोगों को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसाता था और रूपए लेकर दो प्रतिशत राशि हर दिन बढऩे की बात कहता था। इसके बाद वो लोगों के रूपए लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आज उसे अपनी कस्टडी मेंं लिया है।Screenshot 20241123 153309 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu