जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

धूमा महाकाली चल समारोह में बिजली का करेन्ट लगने से 3  की मौत :  5  घायल,पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत| जिले की लखनादौन तहसील के अंतर्गत आने वाले उपनगर धूमा में माता महाकाली के चल समारोह के दौरान हाइटेंशन बिजली के तारो की चपेट में आने से 3 लोगो की मौत हो गई। और 5 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार धूमा मुख्यालय में 21 फिट ऊंची माता महाकाली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाना था। जिसको लेकर जुलूस निकाला जा रहा था। और माता महाकाली की प्रतिमा का भ्रमण किया जा रहा था।

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

इसी दौरान एक माता महाकाली के रथ को स्टेडियम से लाते समय रथ हाईटेंशन तारो के संपर्क में आ गया। और रथ को ला रहे कुछ युवको हाइटेंशन बिजली का करेन्ट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने घटना की जानकारी पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल लखनादौन लाया गया। जहां डॉक्टरों ने 3 लोगो को मृत घोषित कर दिया। बाकी 5 घायलों का इलाज जारी है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी ने बताया कुछ युवक काली जी के रथ को ल रहे थे रथ हाईटेंशन बिजली के तारो के करीब आ गया और कुछ युवको को करेन्ट लग गया। जिनमे से 3 की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

शीतला माई महाकाली महोत्सव समिति ने दशहरा को लेकर कलाकारों को आमंत्रित किया है। धूमा में माता महाकाली का दशहरा देखने दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। यदि अधिक लोग करेन्ट की चपेट में आते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button