मध्य प्रदेशराज्य

धारकुंडी आश्रम कुंड हादसा : दो युवकों की मौत, हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल

सतना। जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब धारकुंडी आश्रम स्थित अघमर्षण कुंड में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान:

अमन त्रिपाठी (24 वर्ष) पिता देव दत्त त्रिपाठी, निवासी बम्होरी, थाना जैतवारा, जिला सतना। अजय पांडेय (18 वर्ष) पिता मोहनलाल पांडे, निवासी इटमा थाना मारकुंडी (उ.प्र.), हाल निवासी नोगावा, थाना मझगवा, जिला सतना।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोर टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

स्थानीय लोगों में शोक — हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की है, विशेषकर बारिश के मौसम में कुंड, तालाब और नदी किनारे नहाने से बचने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button