इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

देवघर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : 10KM रोड शो कर बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, भोलेनाथ-मां पार्वती की पूजा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन किया। यहां से 10 किलोमीटर रोड शो करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे और पूजा की। पूजा के बाद वे देवघर कॉलेज ग्राउंड में सभा में शामिल हुए। यहां पर कहा कि हम जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम करते हैं।

इसके पहले एयरपोर्ट में उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने कोलकाता की फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने 16 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि इससे झारखंड के विकास को बल मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button