दिल्ली में एमपी को मिले ₹18,601 करोड़ के निवेश प्रस्ताव रक्षा आईटी एआई और सेमीकंडक्टर समेत कई क्षेत्रों में हुए एमओयू 11,900 युवाओं को मिलेगा रोजगार
MP Receives Investment Proposals Worth ₹18,601 Crore in Delhi MoUs Signed Across Sectors Including Defence, IT, AI, and Semiconductors; 11,900 Youths to Get Employment

दिल्ली में एमपी को मिले ₹18,601 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
रक्षा आईटी एआई और सेमीकंडक्टर समेत कई क्षेत्रों में हुए एमओयू 11,900 युवाओं को मिलेगा रोजगार
भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभर रहा है। नई दिल्ली में आयोजित इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्य प्रदेश में प्रदेश को ₹18,601 करोड़ के नए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों के अमल में आने से प्रदेश में करीब 11,900 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान रक्षा विनिर्माण डेटा सेंटर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेमीकंडक्टर नवीकरणीय ऊर्जा पर्यटन और खाद्य प्रसंस्करण जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश को लेकर कई कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। सरकार का कहना है कि मध्य प्रदेश निवेशकों को उद्योग अनुकूल नीतियां मजबूत अधोसंरचना त्वरित स्वीकृति प्रक्रिया और सुरक्षित कारोबारी माहौल उपलब्ध करा रहा है। यही कारण है कि देश विदेश की कंपनियां प्रदेश में निवेश के लिए लगातार रुचि दिखा रही हैं। प्रदेश सरकार का मानना है कि नए निवेश से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। सरकार ने भरोसा जताया कि उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण और पारदर्शी नीतियों के बल पर मध्य प्रदेश देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।







