मध्य प्रदेशराज्य

दमोह-जबलपुर रोड पर बड़ा सड़क हादसा: मां-बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरईचोंच के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रामकृष्ण पिता बंधु सिंह (34 वर्ष) और उनकी मां मझलीबहु (करीब 50 वर्ष), निवासी कल्याणपुरा, नरसिंहगढ़ के रूप में हुई है। दोनों बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान चिरईचोंच के पास हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया है।

शनिवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button