मध्य प्रदेशराज्य

थमी सांसें: जमींदोज हुआ विशालकाय पीपल, चंद सेकंड की दूरी पर थी मौत! प्रशासन ने तुरंत हटवाया

दमोह। शहर के व्यस्त टाकीज़ तिराहे के पास स्थित एक स्कूल परिसर में लगा बरसों पुराना पीपल का विशाल पेड़ बुधवार को अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय आसपास लोगों की आवाजाही थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरते ही क्षेत्र में अफरा -तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र को कुछ समय के लिए सुरक्षित कराया गया तथा पेड़ को हटाने का कार्य भी तुरंत प्रारंभ कर दिया गया, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पीपल का पेड़ काफी पुराना था। समय रहते इसके गिरने से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, जिसे लोग सौभाग्य मान रहे हैं। प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में जर्जर एवं पुराने पेड़ों के आसपास सावधानी बरतें और किसी भी संभावित खतरे की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button