जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

तेज हवा तूफान से सिवनी के धनोरा क्षेत्र में बिजली के खम्बे गिरे : रात भर बिजली रही बंद,सुधार कार्य जारी

मौसम में परिवर्तनों के कारण आई आफत

 

सिवनी यश भारतl सिवनी जिले में कल शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदलने से तेज हवा और बारिश हुई। वहीं आदिवासी बाहुल्य विकास खंड धनोरा के कई ग्रामो में शाम से देर रात तक बिजली गुल रही।

 

जानकारी के अनुसार शाम के समय तेज हवा के कारण धनोरा से घंसौर रोड में कुछ बिजली के खम्बे धराशायी हो गए। जिसके कारण बिजली गुल हो गई। इस बात की जानकारी लोगो ने विधुत विभाग के अधिकारियों को दी। और मौसम साफ होने के बाद सुधार कार्य शुरू किया गया। और लगभग 6 घंटे बाद बिजली चालू की गई।

 

जिस समय बिजली के खम्बे गिरे यदि यदि उस समय लोग मौजूद होते तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। कल रात्रि को आये आंधी-तूफान में कितना नुकसान हुआ इसका आंकलन आज किया जाएगा। विधुत विभाग के जे ई का कहना है की थावरी व हिंगवानी सहित अन्य क्षेत्र में 33केवी पोल टूट जाने के कारण सप्लाई बंद रखी गई। बिजली के कई पोल भी गिरे हैं। जिनका सुधारीकरण किया जा रहा है। रात्रि में दूसरी जगह से सप्लाई देकर बिजली चालू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button