मध्य प्रदेशराज्य

तेंदूखेड़ा में खाद संकट से नाराज़ किसानों ने हाईवे पर किया चक्का जाम : अधिकारियों ने दिया आश्वासन

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा में खाद न मिलने से परेशान किसानों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। किसानों ने दमोह-जबलपुर हाईवे पर चक्का जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।

 

सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान तेंदूखेड़ा मेन रोड पे एकत्रित हुए और खाद की किल्लत का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का कहना था कि कई दिनों से वे खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उचित मूल्य की दुकानों पर उन्हें लगातार मायूसी हाथ लग रही है।

 

इस बीच आक्रोशित किसानों ने हाईवे पर बैठकर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर जल्द खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 

प्रशासन द्वारा समझाइश दिए जाने के बाद किसानों ने चक्का जाम समाप्त किया और यातायात सुचारु कराया गया।

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही खाद की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button