कटनी

तीन लाख की अवैध शराब पकड़ी पुलिस ने, 475 लीटर देशी, 19 लीटर कच्ची, 24 पाव अंग्रेजी, 6 बियर बोतल बरामद, 109 शराब माफियाओं पर आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज

कटनी, यशभारत। एसपी द्वारा शराब माफियाओं के नेटवर्क को जिले से उखाडऩे के लिए ऑपरेशन शिकंजा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं उनकी टीमों द्वारा एक साथ संपूर्ण जिले में रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिसमें कार्यवाही के दौरान 109 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 109 प्रकरण दर्ज किए गए आरोपियों से 475 लीटर अवैध देशी शराब, 24 पाव अंग्रेजी शराब, 6 बियर की बोतल, 19 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जप्त अवैध शराब की कीमत 2 लाख 98 हजार 72 रूपए ?आकी गई। कार्रवाई में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या विक्रय की सूचना होए तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7587615946 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button