मध्य प्रदेशराज्य
तार चोर गिरोह का पर्दाफाश : तार सहित वाहन जप्त…. ऐसे देते थे वारदातों को अंजाम

दमोह,पथरियाlपुलिस अधीक्षक सोमवंशी के निर्देशन में,एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया व रघु केशरी पथरिया एसडीओपी के मार्गदर्शन में बिजली तार चोर गिरोह को गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि थाना पथरिया में 26 अक्टूबर 24 को फरियादी सतानंद यादव निवासी वैशाली नगर दमोह ने अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर थाना पथरिया में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, इसी क्रम में अन्य तीन फरियादी सोनेलाल राय जबलपुर नाका दमोह,नवीन चौरसिया निवासी पुराना थाना,प्रमोद पटैल निवासी सागर नाका दमोह की रिपोर्ट पर थाना पथरिया में मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था, नियुक्त टीम में पथरिया टीआई सुधीर कुमार बैगी,सउनि बलविंदर सिंह,आदि का विशेष योगदान रहाl
लगातार प्रयास करने के बाद 4 जुलाई 25 को आरोपी संतोष गौड़ गौर नगर मकरोनिया, पप्पू चढ़ार चन्द्रशेखर वार्ड माता मडिया रिपटा, गोविंद आदिवासी तिली सरकारी स्कूल के पास थाना मोतीनगर,अरमान उर्फ पुनीत कटारे पगारा थाना केन्ट सागर, संकल्प जैन, निवासी चन्द्रशेखर वार्ड, पुष्पेन्द्र भूतेश्वर फाटक थाना मोतीनगर सागर को उक्त चारो प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया जा रहा हैं. आरोपियों से जब्त मसरूका एल्यूमीनियम के तार, खंबे,एंगल एक आपे आटो कीमती करीबन कुल 08 लाख रूपये बताई गई.







