मध्य प्रदेशराज्य

तमंचे  की नोक पर बाइक सवार युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

सतना। सभापुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गुंडागर्दी ने जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिरसिंहपुर–कोटर रोड स्थित नागौरा में एक सनसनीखेज घटना कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काले रंग की स्कॉर्पियो और एक बोलेरो सवार कुछ लोग एक बाइक सवार युवक को बीच सड़क पर रोक लेते हैं। कार चालक ने युवक को जबरन सड़क पर लिटाया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान माहौल और भी भयावह तब हो गया जब हमलावरों में से एक युवक ने अवैध कट्टा लहराकर आसपास मौजूद लोगों को डराना शुरू कर दिया।

 

दहशत में लोग

* दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम मारपीट और हथियार का प्रदर्शन

* प्रत्यक्षदर्शियों में दहशत, लोग दूर से देखते रहे नजारा

* सवाल: दबंगों में कानून का खौफ क्यों नहीं?

वायरल वीडियो सामने आने के बाद सभापुर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर बोलेरो और स्कॉर्पियो सवार आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं।

 

पुलिस का बयान:

“मामले की जांच जारी है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button