मध्य प्रदेशराज्य

डिजिटल अरेस्ट के बड़े नेटवर्क का खुलासा, पूरे देश से जुड़े हैं तार : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अधिकारी बताकर 30 लाख की ठगी

ग्वालियर । डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी का सिलसिला लगातार जारी है । ग्वालियर राज्य साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और टेलीग्राम ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को FedEx और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे और उनसे लाखों रुपए कार्रवाई से बचने के नाम पर लेते थे। पुलिस ने राजेश कुमार और सौरव वर्मा को पकड़ा है बताया जा रहा है कभी तक करीब 30 लाख की ठगी का खुलासा हुआ है। सबसे बड़ी चौकाने वाली बात यह है कि आरोपियों के तार पूरे देश से जुड़े हुए हैं जिसके चलते पुलिस बारीकी से इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button