मध्य प्रदेशराज्य
डम्फर ने ट्रेक्टर को मारी टक्कर : ट्रेक्टर के आगे पैदल चल रहे 2 कावड़ियों की मौत,9 घायल

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत चोर गरठिया ग्राम के समीप नेशनल हाइवे 44 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पैदल चल रहे कबाड़ियों के पीछे चल रहे ट्रेक्टर को एक तेज रफ्तार डम्फर ने टक्कर मार दी जिसके कारण 2 क़ाबडियो की मौत हो गई और 9 क़ाबडियो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार काशी (बनारस) से कुछ क़ाबडिया महाराष्ट्र राज्य के ग्राम पातुर जिला अकोला जल भरकर पैदल ले जा रहे थे। और उनके साथ ट्रेक्टर सहित फोरव्हीलर वाहन आगे पीछे चल रहे थे। जब वे बंडोल थाना क्षेत्र के चोर गठरिया ग्राम के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग 44 में पीछे से आ रहे तेज गति डम्फर ने ट्रेक्टर को टक्कर मार दी जिसके कारण ट्रेक्टर के आगे क़ाबड लेकर पैदल चल रहे 2 क़ाबडियो की मौत हो गई। और 9 घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और 108 वाहन को दी जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बंडोल पुलिस और कोतवाली पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। मृतको के नाम अविनाश पिता विजय पोहरे उम्र 30 वर्ष और बंडूबन पिता पांढुराम बन्ड है। दोनों मृतक मजदूरी करते थे। और घायलो के नाम विठ्ठल पिता देवदास मोरथ उम्र 32 वर्ष
रंशूकेश पिता जगन्नाथ वानखेड़े उम्र 32 वर्ष,रूपेश पिता लक्ष्मण सोनोने उम्र 30 वर्ष,अभिषेक पिता मानसिंह कोहरे उम्र 26 वर्ष,सचिन पिता राम ढगे उम्र 26 वर्ष,, सतीश पिता सुभाष तायड़े उम्र 34 वर्ष, पुरुषोत्तम पिता काशीराम गिहरे उम्र 52 वर्ष,कुलदीप पिता सुधाकर गाडगे उम्र 25 वर्ष, गौतम पिता महेंद्र उकवे उम्र 31 वर्ष सभी निवासी पातुर जिला अकोला।






