मध्य प्रदेशराज्य

झमाझम बारिश से एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध भीमगढ़ का बढ़ा जलस्तर : 3 गेट खोलकर 20000 घनफीट प्रति सेकंड की दर से की गई जल निकासी

सिवनीl मुख्यालय सहित जिलेभर में में कुछ दिनों रुक रुक कर हो रही बारिश से नदी नाले लबालब हो गए हैं। पुल-पुलियो के उपर से पानी बह रहा रहा है।वहीं एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध संजय सरोवर(भीमगढ़ बांध) का जल स्तर 517.15 मीटर पहुंच गया था। जिसके चलते जल स्तर को कम करने आज सुबह बांध के 3 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। तिलवारा बांयी तट नहर संभाग केवलारी के कार्यपालन यंत्री पी.एन. नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि भीमगढ़ बांध का जलस्तर कल 20 जुलाई को 517.15. मीटर तक पहुंच गया था। जलस्तर को नियंत्रित करने बॉध का अतिरिक्त जल, जलाशय के गेट क्रमांक 5,6 एवं 7 से क्रमशः 1:40 मीटर, 1.64 मीटर,1.40 मीटर पानी सुबह खोलकर. 20000 घनफीट प्रति सेकंड (566…Cumecs) की दर से बैनगंगा नदी में प्रवाहित किया जा रहा है।

अधिक वर्षा होने की स्थिति में किसी भी समय गेट बढ़ाने की संभावना हो सकती है। निचले क्षेत्र के लोगो को सावधानी बरतने की अपील की गई है। आज 21 जुलाई की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि और अधिक वारिश हो सकती है। और दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान प्रशासन ने लोगो से अपील की है कि सावधानी बरतें। खेत पर काम करने वाले कृषक सुरक्षित स्थान पर चले जाएं क्योकि बारिश के समय आसमानी बिजली गिरने की संभावना रहती है। बीते वर्ष आसमानी बिजली की चपेट में आने से छपारा,घंसौर, बंडोल सहित अन्य स्थानों में कुछ लोगो की मौत हो गई थी।

 

जिले में 608.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई

भू-अभिलेख कार्यालय सिवनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून से अब तक 608.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

तहसीलवार वर्षा की प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक विकासखंड सिवनी में 537.8 मि.मी, कुरई में 297.0 मि.मी., बरघाट में 395.5 मि.मी., केवलारी में 771.2 मि.मी., छपारा 684.5 मि.मी, लखनादौन में 529.3 मिमी, धनौरा में 645.4 मिमी एवं घंसौर में 1010.0 मिमी. वर्षा, इस प्रकार कुल 4865.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button