मंडला यशभारतl रविवार दोपहर को न्यायालय के आफिसियल मेल आईडी पर कोर्ट को बम से उड़ानें धमकी भरा ईमेल से हड़कंप मच गया lखबर मिलते ही पुलिस, डांग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता (BDDS) तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को घेरकर तलाशी शुरू कर दीl
थाना प्रभारी शफीक खान के मुताबिक धमकी भरा ईमेल दक्षिणी भाषा में लिखा गया है पुलिस कि विशेष टीमें और बम निरोधक दस्ता कोर्ट के चप्पे-चप्पे की बारीकियों से जांच कर रही है ऐहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी है और आने जाने वालों व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है साइबर सेल कर रही है मेल कि जांच एस डी ओ पी पियूष मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर कर ली है अब तकनीकी तौर पर मेल का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि यह मेल आखिर कहां से ओर किसने भेजा है पुलिस का कहना है कि अगर कोई संदिग्ध चीज मिलती है तो तुंरत सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगीl