देश

जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, मारपीट की घटना के बाद उठाया आत्मघाती कदम

कटनी, यश भारत। जिला जेल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विचाराधीन कैदी ने मच्छरदानी की नुकीली तार से अपना गला रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसे शाम तक डिस्चार्ज कर वापस जेल भेज दिया गया।
जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि घायल विचाराधीन कैदी का नाम दीपक अहिरवार है, जिसे जीआरपी पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घायल दीपक अहिरवार जिला जेल में हत्या के मामले में बंद दीपक मोटवानी और पवन पटेल के साथ एक ही बैरिक में रह रहा था। बताया जा रहा है कि दीपक अहिरवार ने जेल में बंद दीपक मोटवानी की तंबाकू पकड़वाई थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और मोटवानी ने अहिरवार की पिटाई कर दी। घटना के बाद दोनों कैदियों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया था। लेकिन इसी बीच दीपक अहिरवार ने मच्छरजाली की तार निकालकर गला रेत लिया। समय रहते सिपाहियों ने उसे देखा और तुरंत जेल प्रशासन को सूचना दी। कैदी को जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां माधवनगर थाना पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। करीब चार घंटे इलाज के बाद दीपक को फिर से जेल अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहीं जेल अधीक्षक ने बताया कि अब यह जांच की जा रही है कि जेल के अंदर तंबाकू जैसे प्रतिबंधित पदार्थ कैसे पहुंचे, और मारपीट करने वाले कैदियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button