जबलपुरमध्य प्रदेश

जमीन विवाद पर लोहे की रॉड से हमला : चार लोगों ने घेरकर किए वार, सभी आरोपी फरार

जबलपुर, यशभारत। थाना लार्डगंज में जमीन की विवाद को लेकर चार लोगों ने एक युवक पर लोहे के रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया और चारों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी अनुसार पुलिस को घनश्याम उर्फ छोटू पटैल 54 वर्ष निवासी सुपर मार्केट लार्डगंज ने बताया कि वह हास्टल चलाता है। जब वह घर के पीछे कांच गोदाम के टीन शेड में वह एवं उसका छोटा भाई दीपक पटैल
सुधार कर रहे थे जहॅा पर सुरेन्द्र पटैल, आदर्श पटेल, गौरव पटैल, अश्विनी पटैल आये और फ ोटो खींचने लगे। उसने फ ोटो खींचने का कारण पूछा कहा कि यहंा की जगह का विवाद है। जिनसे कहा कि यहां कोई नया काम नहीं कर रहे हैं इसी बात पर सभी गाली गलौज करने लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने लगे। आर्दश पटैल ने लोहे की पट्टी से एवं अश्विनी पटैल ने लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button