जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर से नाबालिग छात्रा का अपहरण : घर से हुई गायब , परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर में किशोरियों के अपहरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। जिसका एक मामला कंचनपुर में उस वक्त सामने आया जब घर से अचानक एक नाबालिग छात्रा गायब हो गयी। परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कहीं सुराग नहीं मिला। जिसके बाद थकहार कर थाने पहुंचे परिजनों ने शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करते हुए सरगर्मी से बच्ची को खोजने का प्रयास कर रही है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि कंचनपुर क्षेत्र निवासी एक 14 साल की छात्रा कल शाम को अचानक गायब हो गयी। परिजनों ने सोचा कि बच्ची अपनी सहेलियों के घर गयी होगी। लेकिन रात होने पर जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन हैरत में पड़ गए और आसपास सहित सभी नाते रिश्तेदारों को फोन कर बच्ची की जानकारी ली। लेकिन सभी ने अनभिज्ञता जाहिर की। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button