
जबलपुर, यशभारत। लोकायुक्त ने आज शुक्रवार को विकलांग सर्टीफिकेट नवीनीकरण करवाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे एयर मोल्ड टेक्नीशियन , कार्यालय जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र जिला अस्पताल कटनी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
टीम ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कश्यप तिवारी पिता विष्णु प्रकाश तिवारी 26 वर्ष ने शिकायत की थी कि छोटे भाई का विकलांगता सर्टीफिकेट का नवीनीकरण जारी करने के एवज में शशिकांत तिवारी 32 वर्ष एयर मोल्ड टेक्नीशियन , कार्यालय जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र जिला अस्पताल कटनी उनसे दस हजार रुपये की मांग कर रहा है। जिसके बाद टीम ने आरोपी को रिश्वत के रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम में निरीक्षक स्वप्निल दास निरीक्षक श्रीमती मंजू किरण तिर्की, ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।







