जबलपुर में बिल्डरों को 15 लाख मांगने वाले दो आरोपी पिस्टल-चाकू के साथ गिरफ्तारः एक आरोपी पहले ही महाराष्ट्र से दबोचा जा चुका है

जबलपुर, यशभारत। बिल्डरों से फोन पर रंगदारी मांगने तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी को पुलिस पहले ही महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर चुकी है।
रांझी थाने मंे बिल्डर सज्जन सिंह रघुवंशी, श्याम बिहारी सोनी और देव रघुवंशी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीनों के पास कुछ अज्ञात लोगों ने फोन कर 15 लाख रूपए मांगे है। रांझी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते प्रकरण को जांच में लिया। पुलिस को इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि बिल्डरों से रंगदारी के 15 लाख रूपए मांगना वाला एक आरोपी महाराष्ट्र के कामती में है। पुलिस ने तत्काल एक टीम बनाकर महाराष्ट्र के कामती जहां से आकाश गाउरकर तिलहरी रांझी निवासी को गिरफ्तार कर रिमांड मंे लिया।
आकाश ने उगल दिया साथियों के नाम
बताया जा रहा है कि आरोपी आकाश गाउरकर को रिमांड में लेने के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आकाश ने पूरा सचा उगल दिया। आकाश ने पुलिस को बताया कि चारखंभा गोहलपुर निवासी वसीम दादर और मढ़ई निवासी गणेश ठाकुर के साथ मिलकर बिल्डरों से रंगदारी मांगी गई थी।
जबलपुर से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी
रांझी पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि बिल्डरों को फोन कर रंगदारी मांगने वाले चारखंभा गोहलपुर निवासी वसीम दादर और मढ़ई निवासी गणेश ठाकुर शहर में है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। दोनों आरोपियों के पास दो देशी पिस्टल, कारतूस और बटनदार चाकू बरामद किए गए।
आरोपी आकाश पर था 2100 का इनाम घोषित
रांझी पुलिस ने बताया कि साल 2018 में आरोपी आकाश पर अवैध वसूली और गुंडागर्दी का मामला दर्ज था। पुलिस पकड़ से दूर होने पर आरोपी आकाश पर 2100 का इनाम घोषित किया गया था।







