जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में इस गांव के लोग 6 साल से खोज रहे शौचालय कोः स्वच्छ भारत में शौच के लिए बाहर जा रहे ग्रामीण

जबलपुर, यशभारत। दुर्भाग्य ही कहेंगे कि आजादी के इतने साल बाद भी शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। स्वच्छ भारत को लेकर अभियान जारी है, पैसा भी भरपूर खर्च हो रहा है लेकिन जानकर हैरानी होगी कि शहपुरा जनपद के कुलोन गांव 6 साल से शौचालय को खोज रहे हैं। दरअसल इस गांव के ग्रामीणों के साथ धोखा हुआ है, कागजों में सबके शौचालय बनना दिख रहा है लेकिन धरातल में किसी के घर में शौचालय नहीं बना है। हैरानी तो इस बात पर है कि ग्रामीण घर में शौचालय नहीं होने की शिकायत दो बार के तत्कालीन कलेक्टर और एक बार वर्तमान कलेक्टर से कर चुकें हैं यहां तक कि अपनी समस्या सीएम तक भी पहंुचाई लेकिन आज तक इनकी समस्याओं को दूर नहीं किया गया।

जबलपुर के जनपद पंचायत शहपुरा के कुलोन गांव के ग्रामीण शौच के लिए बाहर जाने को मजबूर है। ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर शिकायत की है कि उनके गांव 2016 में सूची में सैकड़ों लोगों के घर बिना शौचालय बनाए, फर्जी सर्वे के आधार पर भुगतान कर दिया गया। सचिव डिभोले पटेल के मुताबिक सर्वे सूची में पहले से नाम दर्ज होने के कारण हितग्राहियों को नए सिरे से योजना का लाभ भी नहीं दे पा रहे।

सूची के कारण शौचालय निर्माण लंबित
ग्रामीण अखिलेश लोधी, अवलेश, रामकिशन ने बताया कि प्रशासन सूची में दर्ज नाम वाले घरों का सर्वे कर खुद हकीकत देख लें। पूर्व में भी इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण शौचालय बनवाने की मांग को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button