जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा : एयर इंडिया की फ्लाईट लैंडिंग के दौरान हुई क्षतिग्रस्त, 35 यात्री थे सवार

जबलपुर, यशभारत। डुमना हवाई अड्डे पर आज शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली से जबलपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट ई-6 लैंडिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गयी।

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाईट ई-6 दिल्ली से उड़कर जबलपुर आ रही थी, जो अनियंत्रित होकर हवाई पट्टी से नीचे उतर गयी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट का अगला चक्का रनवे पट्टी से नीचे उतर कर क्षतिग्रस्त हो गए। फ्लाइट में करीब 35 यात्री सवार थे। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर फायर बिग्रेड, एम्बुलेंस पहुंच गयी थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button