मध्य प्रदेशराज्य

जनपद पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिजःकोरम के अभाव में वोटिंग नहीं हो सकी; 25 में से 14 सदस्य रहे अनुपस्थित

सतना | जनपद पंचायत रामपुर बाघेलान के अध्यक्ष रावेंद्र सिंह छोटू के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को आवश्यक कोरम के अभाव में खारिज हो गया। कोरम पूरा न होने के कारण इस प्रस्ताव पर वोटिंग भी नहीं हो सकी।

 

कांग्रेस समर्थित 13 जनपद सदस्यों ने 24 जुलाई को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस को संयुक्त हस्ताक्षरित मांग पत्र सौंपकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। कलेक्टर के निर्देश पर इस संबंध में जनपद पंचायत का सम्मिलन आयोजित किया गया। सम्मिलन में एसडीएम सिटी सतना राहुल सिलाडिया पीठासीन अधिकारी के रूप में मौजूद थे। रामपुर बाघेलान के एसडीएम आरएन खरे और जनपद सीईओ राहुल पांडेय भी सहयोगी अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।

 

14 सदस्यों ने समामेलन में भाग नहीं लिया

जनपद पंचायत में अध्यक्ष सहित कुल 25 सदस्य हैं। इनमें से अध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित 12

और कांग्रेस समर्थित 2 सदस्य, कुल 14 सदस्यों ने समामेलन में भाग नहीं लिया। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले कांग्रेस के 11 अन्य गैर भाजपाई जनपद सदस्य सम्मिलन में शामिल होने जनपद मुख्यालय पहुंचे थे।

 

कुल 17 सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक थी हालांकि, इन सदस्यों ने वोटिंग करने से इनकार कर दिया। नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए कुल 17 सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक थी। कोरम पूरा न होने के कारण पीठासीन अधिकारी एसडीएम राहुल सिलाडिया ने प्रस्ताव को निरस्त कर दिया और सम्मिलन स्थगित कर दिया गया।

 

कामयाब रही विधायक की रणनीति राजनीतिक मामलों के जानकारों की मानें तो अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास के प्रस्ताव की नाकामी। रामपुर बघेलान के विधायक विक्रम सिंह विक्की की रणनीतिक कामयाबी मानी जा रही है। 14 सदस्यों की गैरहाजिरी से साफ है कि विधानसभा सत्र के दौरान भोपाल में रहते हुए भी विधायक की यहां समूचे राजनीतिक घटनाक्रम पर पैनी नजर थी। उल्लेखनीय है, मौजूदा अध्यक्ष को बीजेपी विधायक का समर्थन प्राप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button