सागर lशाजापुर जिले में काले हिरणों की बढ़ती तादाद और किसानों की मुसीबत को देखते हुए अब कल हिरना को चीतो की खुराक बनाया जाएगाl
बताया जा रहा है कि अफ्रीकन टीम द्वारा बोमा तकनीक से इनका रेस्क्यू करके प्रदेश के विभिन्न टाइगर रिजर्व व अभयारण्य में भेजा जा रहा है। अब तक 400 से ज़्यादा काले हिरण पकड़े गए हैं।
इनमें से 153 की खेप कुछ दिन पहले सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व लाई गई। बताया जा रहा है कि यहाँ चीतों की शिफ्टिंग के पहले उनके इस पसंदीदा आहार को बड़े घास के मैदानों में छोड़ा गया है, जहाँ ये कुलांचे मार रहे हैं। काले हिरण शाजापुर रेंज के गाँव के खेतों की फसलों को नुकसान पहुँचा रहे हैं।
सितंबर 2022 में वन विभाग के सर्वे में 1500 काले हिरणों की संख्या सामने आई थी। जब कूनो में चीते लाए गए थे, तब भी इनकी खुराक के लिए काले हिरणों को भेजा गया था। टाइगर रिजर्व भेजे गए काले हिरण पोलायकला तहसील के लसूड़िया घाघ और निपनिया खुर्द जैसे गाँवों से पकड़े गए थे।
Back to top button