कटनी

चार बदमाशों ने अंजाम दी लूट, पुराने विवाद को लेकर युवक का अपहरण कर लूटा्र, रंगनाथनगर पुलिस ने किया खुलासा, बुलेट, एम्बुलेंस और नगदी बरामद

कटनी, यशभारत। रंगनाथनगर पुलिस ने लूट और मारपीट के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, एक एम्बुलेंस और लूटी गई नगदी बरामद की है। रंगनाथ थाना प्रभारी अरूणपाल सिंह ने बताया कि मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी राजेन्द्र कोल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुराने विवाद के चलते बच्चू उर्फ चन्द्रप्रकाश गौतेल उसे बुलेट से बरगवां स्थित मछली मार्केट ले गया, वहां पहले से मौजूद शुभम पटेल, शक्ति सोनी और बच्ची उर्फ वीरेन्द्र यादव ने उसे जबरन एम्बुलेंस में बैठाकर गाली गलौज और मारपीट की। इसके बाद उसे दूसरे स्थान पर ले जाकर पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसका वन प्लस मोबाइल और नगद रूपए लूट लिए। घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। एसपी के निर्देशन में गठित टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में शक्ति सोनी पिता स्व. लक्ष्मण प्रसाद सोनी निवासी वंशस्वरूप वार्ड, भूमिया टोला, शुभम पटेल पिता रवि पटेल निवासी ग्राम पठरा करहिया, बच्चू उर्फ चन्द्रप्रकाश गौतेल पिता राकेश गौतेल निवासी झर्राटिकुरिया, सुदर्शन बाल मंदिर के पास एवं बच्ची उर्फ वीरेन्द्र यादव पिता रामनारायण यादव निवासी बंधवा टोला, मदन मोहन चौबे वार्ड को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल एम्बुलेंस तथा 700 रूपए नगद बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में रंगनाथनगर थाना प्रभारी अरूणपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल विश्वकर्मा, अजय तिवारी, प्रमोद सिंह, महेन्द्र दुबे, असंत सिंह, रामनरेश शुक्ला, आरक्षक संतोष यादव, रमजान एवं संदीप की सराहनीय भूमिका रही।101 3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button