चरगवां में भीषण सड़क हादसा : बाइक सवारों को कुचलते हुए घर में जा घुसी माजदा , दो युवक की दर्दनाक मौत, शहर से खरीदी करने जा रहे थे
चालक, परिचालक के टूट गए हाथ-पैर, क्षेत्र में हड़कंप


जबलपुर, यशभारत। चरगवां थाना अंतर्गत ग्राम बिछुआ में आज रविवार को सुबह बेकाबू स्वराज माजदा चालक ने एक बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के दौरान माजदा वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि वाहन बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए रोड किनारे घर की बाउंड्रीवॉल तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसा। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने चैक कर दोनों घायल हुए युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, माजदा के चालक और परिचालक भी घटना में बुरी तरह घायल हुए है। दोनों के हाथ और पैर फ्रेक्चर हो चुके हैं। जिसके बाद दोनों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे ग्राम बिछुआ में स्वराज माजदा वाहन क्रमांक एमपी 09 जीजी 1422 के चालक ने बाइक क्रमांक एमपी 10, 4990 में सवार दो युवकों को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार नीलेश नामदेव उम्र 36 साल और किशोरी चौधरी उम्र 27 साल बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में खून अधिक बहने के चलते दोनों की ही दर्दनाक मौत हो गयी।
पेशे से व्यापारी है मृतक
पुलिस ने बताया कि दोनों की मृतक पेशे से व्यापारी थे। एक चूते-चप्पल की दुकान लगाता था तो वहीं दूसरा कपड़े का व्यवसाए करता था और दोनों माल लेने जा रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत उनका इंतजार कर रही है।
बाउंड्री तोड़, घर में घुस गया माजदा
पुलिस ने बताया टक्कर इतनी जोरदार थी कि माजदा वाहन ने बाइक को टक्कर मारते हुए रोड किनारे स्थित सीताराम शर्मा की बाउंड्रीवॉल तोड़कर सीधे घर में जा घुसा।
टूट गए हाथ-पैर
हादसा इतना भीषण था कि स्वराज माजदा का चालक राहुल और परिचालक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों के हाथ और पैरों में फ्रै क्चर बताया जा रहा है। वहीं, घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और देखते ही देखते लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से बाउंड्री वॉल तोड़कर घुसी माजदा को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।








