मध्य प्रदेशराज्य

चकरार नदी का पुल डूबा: अस्थाई रूप से अनेक स्कूल किए जाएंगे बंद, बच्चों की सुरक्षा को लेकर दिए गए अहम निर्देश                                

डिंडौरी l पूरे प्रदेश सहित जिले में बारिश का दौर जारी है डिंडौरी में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने के कारण जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे नर्मदा सहित सभी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

 

बजाग विकासखंड मुख्यालय में चकरार नदी में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं।

 

मूसलाधार बारिश के चलते नर्मदा किनारे बने मंदिर डूब चुके हैं तो वहीं बारिश को लेकर अस्थाई रूप से अनेक स्कूल बंद करने का भी निर्णय लिया गया हैl

 

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की अध्यक्षता में सर्व शिक्षा अभियान की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बाढ़ के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में बीआरसी, बीएसी, सीएसई एवं अधिकारी को बताया कि वर्तमान में बरसात में नदी-नालों में आई बाढ़ के कारण अनेक क्षेत्रों में विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसलिए किसी भी हालत में बच्चों को नदी-नालों को पार न करने दिया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है कि संबंधित क्षेत्र के स्कूलों को आवश्यकतानुसार अस्थायी रूप से बंद भी किया जा सकता है।

 

साथ ही जर्जर भवनों की पहचान कर उनकी सूची तैयार कर उन्हें शीघ्र ही गिराया जाएं एवं मरम्मत के लायक भवनों की मरम्मत कि जाये। डीपीसी को सूची तैयार कर भोपाल भेजकर आंबटन मांगने के निर्देश दिए। साथ ही साथ कलेक्टर ने जिले की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से समस्त ब्लॉक समन्वयक, बी.ए.सी, सी.ए.सी बीईओ एवं डी.पी.सी, सहायक आयुक्त को नियमित रूप से निरिक्षण कर शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के प्रयास करें। साथ ही साथ जिस स्कूल में शिक्षक की कमी हो उस स्कूल में शिक्षक पदस्थ किये जायें।

 

कलेक्टर ने बैठक के दौरान सभी बी.आर.सी, बी.ए.सी, सी.ए.सी को सख्त निर्देश दिए कि अपने अपने संकुल केंद्र में जाकर विद्यालय वार शिक्षा पोर्टल पर शिक्षक की प्रविष्टि कि जाये जिससे शिक्षा विभाग के पोर्टल ई.एच.आर.एम.एस. पर भरे पद, रिक्त पद प्रर्दशित हो। जिससे आवश्यकता के अनुसार अतिथि शिक्षको की पदस्थापना की जा सके। कलेक्टर ने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि जिले में हुए शिक्षक स्थानांतरण की जानकारी में किस शिक्षक ने जॉइन किया और किसने जॉइन नही किया और किस विद्यालय में कितने शिक्षक की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट दो दिवस के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। और लापरवाही बरतने पर बीआरसी, बीएसी, सीएसी पर सख्त कार्यवाही कि जायेगी।

बैठक के दौरान डिप्टी कलेक्टर वैद्यनाथ वासनिक, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेन्द्र कुमार , सर्व शिक्षा अभियान जिला समन्वयक शिक्षा अधिकारी राघवेन्द्र मिश्रा ,जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार, समस्त बी.आर.सी, बी.ए.सी, सी.ए.सी एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button