घर में घुसकर चोरी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, निवार पुलिस चौकी को मिली सफलता

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवार पुलिस चौकी ने तत्परता दिखाते हुए रात्रि में घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। निवार पुलिस चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि विगत 30 अप्रैल को निवार पुलिस चौकी क्षेत्र में एक आरोपी द्वारा रात के समय घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया गया था। मामले की सूचना मिलते ही निवार पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चोरी के मामलों में कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया गया। निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद पटेल 34 वर्ष निवासी बडख़ेरा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 331(4) 305(1) 62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनीष एवं आरक्षक अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







