जबलपुरमध्य प्रदेश

घमापुर में स्टोव से झुलसी महिला की 1 महिने बाद मौत : जल गया था शरीर का अंदरुनी हिस्सा, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। घमापुर में करीब एक महिने पहले घर में खाना बनाते वक्त स्टोव चलाने के दौरान आग से झुलसी अग्रिदग्धा की सेप्टेसीनिया से मौत हो गयी। दरअसल महिला के शरीर के अंदरुनी घाव भर नहीं पाए थे, लेकिन मेडिकल से छुट्टी दे दी गई थी। शरीर के अंदरुनी ऑगर्न जलने के बाद, अंदरुनी प्रक्रियाओं में अवरोध होने से महिला की विक्टोरिया में दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि मनोज यादव 48 वर्ष निवासी भगवती डेरी के पीछे गोपाल होटल ने सूचना दी कि उसकी पत्नी ममता यादव 45 वर्ष घर में खाना बना रही थी स्टोब में अचानक आग भभक जाने से ममता बाई यादव के दोनों हाथ एवं सीना झुलस गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहा से चार दिन बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। मेडिकल कालेज से छुट्टी हो गयी थी ममता यादव को घर ले आये थे। लेकिन अचानक तबियत खराब होने से विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के कारण उसकी मौत हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button