जबलपुरमध्य प्रदेश

गोहलपुर में सड़क दुर्घटना पर चाकूबाजी : बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल, एफआईआर

 

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर में देर रात बाइक सवार तीन युवकों की बाइक आरोपी की बाइक से भिड़ गयी। जिससे आग बबूला हुए बाइक सवार ने पहले तो जमकर गालीगलौच की और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि प्रियांशु रैकवार 19 वर्ष निवासी हनुमानताल ने बताया कि गंजीपुरा में कपड़़े की दुकान में काम करता है। देर रात वह अपने साथी साहिल यादव एवं कुनाल बेन के साथ बाइक से मुन्ना होटल दमोहनाका में खाना खाने आया था। जिसके बाद तीनों बाइक से घर जाते समय उसकी बाइक स्नेह भोजक निवासी हनुमानताल की बाइक से टच हो गयी इसी बात पर स्नेह भोजक गाली गलौज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो स्नेह भोजक ने चाकू से हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button