
जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर के रामपुर से एक 15 साल की नाबालिग के अपहरण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दोपहर नाबालिग घर से सहेली के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन फिर घर नहीं लौटी। परिजनों ने नाबालिग की सहेली और रिश्तेदारों से जानकारी ली, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद थकहार कर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और यह आरोप भी लगाया कि उनकी बेटी को कोई युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर, गायब नाबालिग को तलाश करने में जुटी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूजा सोनी 37 साल निवासी जोगनी माता मंदिर के पास रामपुर में निवास करती हैं। पीडि़ता माँ ने बताया कि कल उनकी बेटी ने कहा कि वह अपनी सहेली के घर जा रही है। लेकिन रात होने के बाद भी घर नहीं पहुंची। फोन लगाया और सहेली सहित रिश्तेदारों को भी फोन किया। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। उन्हें शक है कि कोई युवक उनकी बेटी को प्रेम के जाल में फांसकर कहीं ले गया है। मामला कायम होने के बाद पुलिस सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर नाबालिग को दस्तयाब करने की कार्रवाई कर रही है।






