जबलपुरमध्य प्रदेश

गोरखपुर माण्डवा बस्ती में हाइटेक नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने किया शुभारंभ …. देखें वीडियो……

15 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

 

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माण्डवा बस्ती में नवनिर्मित हाइटेक पुलिस सहायता केंन्द्र का आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतिष्ठा राठैार, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति अपूर्वा किलेदार, नगर पुलिस अधीक्षक प्रभात शुक्ला एवं थाना प्रभारी गोरखपुर एस.पी.एस. बघेल, तथा क्षेत्रिय जनप्रतिनिधी एवं छात्र छात्रायें तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि अपराध नियंत्रण की दृष्टि से यह पुलिस सहायता केन्द्र काफ ी महत्वपूर्ण होगा। उक्त नवनिर्मित हाइटेक पुलिस सहायता केन्द्र में सीसीटीव्ही कैमरे लगाये गये है। स्थानीय जनों द्वारा क्षेत्र में और सीसीटीव्ही कैमरे लगाये जाने हेतु कहा गया जिस पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा थाना प्रभारी गोरखपुर को क्षेत्र में और सीसीटीव्ही कैमरे जन सहयोग से लगवाये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

पुलिस सहायता केन्द्र के उद्द्याटन के पश्चात कक्षा पॉचवीं से कक्षा 11वी तक अच्छे अंक से उत्र्तीण होने वाले छात्र/छात्रायें कु. अम्बिका यादव, कक्षा पॉचवीं-95 प्रतिशत, कनक सोनकर कक्षा आठवीं-94 प्रतिशत, कु. रक्षा कोरी कक्षा नवमीं-83 प्रतिशत, कु. शालिनी केवट कक्षा सातवीं-75 प्रतिशत, कु. अनुष्का वर्मा कक्षा सातवीें 74 प्रतिशत ,मोहित धुर्वे कक्षा ग्वाहरवी -74 प्रतिशत, कु. आयुषी द्विवेदी कक्षा नवमीं-’70 प्रतिशत, 8-कु. तनु केवट कक्षा नवमीं 67 प्रतिशत, कु. साहिबा बानो कक्षा सातवीं-65 प्रतिशत, कु.रविना बैरागी कक्षा नवमीं-63 प्रतिशत, कु. नैनसी सोनकर कक्षा सातवीं-62 प्रतिशत, कु. परी रैकवार कक्षा आठवी-61 प्रतिशत, कु. सुहानी यादव कक्षा आठवीं-61 प्रतिशत, कु. अंजली बैरागी कक्षा नवमीं -61 प्रतिशत कु. प्रतिभा वर्मा-कक्षा ग्यारहवीं-60 प्रतिशत को स्कूल बैग, कम्पास बॉक्स, बॉटल, टिफि न देकर सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
इसके साथ ही गोरखपुर थाना क्षेत्र के मांडवा बस्ती वासियों स्वास्थ्य परीक्षण हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आदिशंकर हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित किया गया। उक्त शिविर के आयोजन में आदिशंकर हॉस्पिटल डायरैक्टर रितुराज असाटी, डॉ. अदिती परिहार, डॉ. नारायण पटेल, डॉ. शुभम तथा हॉस्पिटल स्टाफ ज्याति झारिया, खुशबू, कविता, नितिन, एल.पी. मिश्रा, दीपक, शुभम, राज, विनोद कुमार चौरसिया का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा आदिशंकर हॉस्पिटल की टीम का धन्यवाद किया गया तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर एवं थाना प्रभारी गोरखपुर एस.पी.एस. बघेल को इस सराहनीय कार्य के लिये बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button