जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

गरीब रथ एक्सप्रेस से 9 लाख के जेवरात पार महिला ने घर जाकर देखा तो सूटकेस में नहीं मिला बॉक्स

जबलपुर से सवार होकर जा रही थी नासिक

जबलपुर यश भारत

ट्रेनों में बढ़ रही चोरी की वारदातों में अंकुश नहीं लग पा रहा है जबकि जीआरपी एमआरपी द्वारा सघन अभियान भी चलाया जा रहा है किंतु शातिर चोर रेल पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने में नहीं चूक रहे है ऐसी यह घटना गरीब रथ एक्सप्रेस में उस समय घटित हुई जब अधारताल निवासी एक 30 वर्षीय महिला बच्चों के साथ जबलपुर से नासिक के लिए सवार हुई थी जिनके पास अन्य सामान सहित एक सूटकेस था जिसके अंदर जेवर रखे हुए थे नासिक पहुंचकर जब महिला ने सूटकेस खोला तो उसमें जेवरात से भरा बॉक्स नहीं मिला तो वह अवाक रह गई/

इस घटना के संबंध में महिला के भाई अधारताल निवासी अमित कनोजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी बहन पूजा कनौजिया को छोड़ने के लिए स्टेशन आया हुआ था जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के जी टू कोच मैं आरक्षित सीट में बैठाकर घर आ गया था महिला जब नासिक पहुंची तो उसने अपना सूटकेस खोल कर देखा तो उसके अंदर रखा जेवरौ का बॉक्स गायव मिला पूजा कनौजिया द्वारा जबलपुर स्थित अपने भाई को फोन लगाकर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी अमित कनोजिया ने बताया कि बॉक्स के अंदर कंगन मंगलसूत्र एवं सोने की चैन रखी हुई थी जिनकी कीमत नो लाख रुपए बताई गई है अमित कनोजिया ने बताया कि किसी शातिर चोर ने सूटकेस के अंदर रखा जेवर का बॉक्स पार कर दिया है वही रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित कनौजिया द्वारा सीसीटीवी फुटेज को देखा गया किंतु जिस जगह पर गरीब रथ का कोच लगा हुआ था वहां पर कैमरा की रेंज कवर नहीं हो रही थी/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button