गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर नगर निगम की कार्रवाई
11 लोगों से 2,500 रुपये का स्पॉट फाइन, नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर नगर निगम की कार्रवाई
11 लोगों से 2,500 रुपये का स्पॉट फाइन, नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

कटनी,यशभारत। शहर को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के अभियान के तहत नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2,500 रुपये का जुर्माना वसूला।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संत कवरराम वार्ड के माधवनगर बाजार क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले 10 लोगों एवं प्रतिष्ठान संचालकों पर कुल 2,000 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया। वहीं एक प्रतिष्ठान पर अमानक पॉलीथिन का उपयोग पाए जाने पर 500 रुपये का जुर्माना किया गया। कार्रवाई के दौरान स्वच्छता निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री, वार्ड दरोगा विनय अर्खेल, राकेश निगम, संदीप कुंडे और दीपक जानोकर मौजूद रहे। नगर निगम ने नागरिकों से कचरा निर्धारित वाहनों में ही देने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।







