मध्य प्रदेशराज्य

खेत में पानी के विवाद में देशी कट्टे से गोली मारकर हत्या : पुलिस ने आरोपियों को अभिरक्षा में लिया

Table of Contents

गोटेगांव/नरसिंहपुरl नरसिंहपुर में गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटे में ही अभिरक्षा में ले लिया है l इस खौफनाक वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

 डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डूडीपिडरई के एक खेत में गोली चलने की घटना हुई है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे एवं आवश्यक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान रामकुमार उर्फ सचिन पटेल द्वारा बताया गया कि उसके खेत में पानी चल रहा था, इसी दौरान कुछ पानी बगल के खेत में चला गया था। उक्त खेत मृतक प्रेमनारायण के भाई द्वारा सिकवी (पट्टे/बटाई) पर लेकर खेती की जा रही है।

 खेत में पानी जाने की बात को लेकर संदीप एवं उसका पिता लेखराम पटेल द्वारा मृतक प्रेमनारायण एवं रामकुमार उर्फ सचिन पटेल से विवाद किया गया तथा गाली-गलौज करते हुए वे अपने घर चले गए। कुछ समय पश्चात दोनों आरोपी पुनः मौके पर लौटे, जहां संदीप द्वारा मृतक प्रेमनारायण को देशी कट्टे से गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं लेखराम द्वारा रामकुमार उर्फ सचिन पटेल के साथ लाठी से मारपीट की गई।

 हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक,संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर, मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

आरोपियों को लिया गया अभिरक्षा में : हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गई एवं आरोपियों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गईं। तत्पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लेखराम पटेल निवासी डूडीपिडरई को गोटेगांव रोड से तथा आरोपी संदीप पटेल निवासी डूडीपिडरई को खमतरा के पास से अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button