जबलपुरमध्य प्रदेश
कोतवाली में गल्ला व्यापारी पर आरोपियों ने बरसाए बेसवॉल के डंडे : कार में की जमकर तोडफ़ोड़, पीडि़त अस्पताल में भर्ती

जबलपुर, यशभारत। कोतवाली थाना अंतर्गत खटीक मोहल्ला में गल्ला व्यापारी के ऊपर प्राणघातक हमला करते हुए आरोपियों ने जमकर बेसवॉल के डंडे बरसाए और कार में जमकर तोडफ़ोड़ कर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में पीडि़त को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार लकी जैसवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह खटीक मोहल्ला का निवासी है और पेशे से गल्ले का काम करता है। रात में वह दुकान से अपने घर आ रहा था। तभी आरोपियों ने एकराय होकर बेसवॉल के डंडों से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया और पास में ही खड़ी कार में तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस अब आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।







