मध्य प्रदेशराज्य

कुदरत का अद्भुत करिश्मा: जिला अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा—एक शरीर, दो सिर!

गोटेगांव – नरसिंहपुर ।जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक दुर्लभ और अनोखा मामला सामने आया। ऑपरेशन के माध्यम से ग्राम बम्हौरी सोकलपुर निवासी एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

चिकित्सकों के अनुसार नवजात दोनों बच्चे शरीर से जुड़े हुए हैं। जन्म के बाद मां और दोनों नवजातों को विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इस अनोखे जन्म की खबर से अस्पताल में उत्सुकता का माहौल है। मेडिकल स्टाफ और मरीजों के परिजन नवजातों को देखने पहुंच रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अभी दोनों बच्चों और मां की स्थिति स्थिर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह से आगे की चिकित्सा प्रक्रिया तय की जाएगी।

फिलहाल जिला अस्पताल की मेडिकल टीम ने मां और बच्चों को बेहतर इलाज और निगरानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button