भोपालमध्य प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि विधानसभा के सेंट्रल हॉल पुष्प अर्पित कर किया नमन

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

विधानसभा के सेंट्रल हॉल पुष्प अर्पित कर किया नमन

भोपाल, यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने स्व. सिंह के सार्वजनिक जीवन और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. गोविंद नारायण सिंह का राजनीतिक जीवन ईमानदारी जनसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श और सामाजिक सरोकार आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राज्य सरकार के मंत्री वरिष्ठ विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. गोविंद नारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पण के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button