इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

किसानों के लिए बड़ी खबर : ऑनलाइन होगी स्लॉट बुकिंग

समर्थन मूल्य गेहूं बेचने वालों के लिए यह काम की खबर है। पहले 25 मार्च से गेहूं खरीदी शुरू होने वाली थी, लेकिन अब 28 मार्च और 4 अप्रैल से होगी। इस बार दो नए बदलाव हुए हैं। पहला, किसानों को ऑनलाइन स्लॉट बुक कराना पड़ेगा। स्लॉट बुकिंग के बाद वे 3 दिन के अंदर गेहूं लेकर सेंटर पर पहुंचेंगे। दूसरा, किसान को पूरा गेहूं एक ही बार में बेचना होगा।

इंदौर-उज्जैन संभाग में 28 मार्च से ही गेहूं खरीदी होने लगेगी, जबकि भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर समेत अन्य संभागों में किसान 4 अप्रैल से गेहूं बेच सकेंगे। गेहूं खरीदी सोमवार से शुक्रवार के बीच ही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button