जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

किशोरी के ऊपर बॉयफ्रेंड ने चाकू से किए 20 वॉर : सिर पर पत्थर पटककर उतारा मौत के घाट

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार शाम को हुई वारदात का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया है। पुलिस के मुताबिक, 20 साल के आरोपी साहिल ने साक्षी को रास्ते में रोका और चाकू से 20 वार किए। इसके बाद पत्थर से हमला किया। पुलिस का कहना है कि दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।

पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद पत्थर पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button