किराए के मकान में मिली युवक की लाश, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

जबलपुर यश भारत। हनुमानताल थाना क्षेत्र के खेरमाई मंदिर के पास बने किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान जितु ठाकुर पिता अज्ञात उम्र करीब 45 वर्ष निवासी भानतलैया के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले कुछ वर्षों से विवेक उर्फ विवेक अहिरवार पिता हेमराज अहिरवार के परिचित थे और खेरमाई मंदिर के समीप किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे अचानक जितु ठाकुर की तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हनुमानताल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग क्रमांक 39/2025 दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।







