मध्य प्रदेशराज्य

कार्यवाही : 75 बोरी खाद के साथ बोलेरो जब्त: सिवनी ले जा रहे थे माल, नैनपुर में कृषि विभाग की कार्रवाई

मंडलाl जिले के नैनपुर में कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी का मामला पकड़ा है। मार्कफेड गोदाम से खाद की बोरियों को बोलेरो वाहन के जरिए अवैध तरीके से सिवनी जिले ले जाया जा रहा था। कृषि विभाग की टीम ने वाहन की जांच के दौरान 70 बोरी यूरिया और 5 बोरी डीएपी बरामद की। वाहन को जब्त कर नैनपुर थाने लाया गया है। जहां जहां वाहन चालक से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की गई।

 

मौके पर कृषि विभाग की एसएडीओ पंचशीला वरकड़े सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। पंचनामा सहित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने बताया कि खाद से लदा वाहन थाने लाया गया है। जांच जारी है। कृषि विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नैनपुर एसडीएम आशुतोष ठाकुर ने बताया कि खाद की कालाबाजारी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसको देखते हुए कृषि और राजस्व विभाग की टीम बनाई गई। टीम द्वारा सिवनी और बालाघाट जिले की ओर जाने मार्ग पर नजर रखी जा रही थी। मंगलवार रात थांवर पुल के नजदीक से संदिग्ध वाहन को खाद ले जाते हुए पकड़ा गया है। एसडीएम ने कहा कि इस मामले में मार्कफेड कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। किसानों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों की भी जांच हो रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाता है उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक ओर किसान खाद की एक-एक बोरी के लिए लाइन में लगे हैं। वहीं शासन-प्रशासन खाद की उपलब्धता और वितरण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद भ्रष्ट कर्मचारी मौके का फायदा उठाकर कालाबाजारी में लिप्त हैं। इससे शासन की योजनाओं पर पानी फिर रहा है।

————————00

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button