जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांवड़ यात्रा के चलते 21 जुलाई को जबलपुर के स्कूलों में अवकाश घोषित

जबलपुर  यश भारत। सावन मास के पावन अवसर पर जबलपुर शहर में आगामी सोमवार, 21 जुलाई 2025 को भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा सिद्धघाट ग्वारीघाट से प्रारंभ होकर रामपुर चौक, गोरखपुर, शास्त्री ब्रिज, तीनपत्ती, मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा, कमानिया, सराफा, लकड़गंज, बेलबाग, घमापुर, शीतलामाई, कांचघर, सतपुला, गोकलपुर, रांझी और खमरिया स्टेट होते हुए लगभग 35 किलोमीटर की दूरी तय कर मटामर पहाड़ी स्थित भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ मंदिर कैलाशधाम पहुंचेगी।इस विशाल धार्मिक यात्रा में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भारी जनसमूह और मार्गों पर संभावित यातायात दबाव को देखते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा जबलपुर नगर निगम क्षेत्र एवं मटामर में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त, CBSE एवं ICSE विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश की घोषणा विद्यार्थियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए की गई है।शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अवकाश से प्रभावित होने वाले शैक्षणिक सत्र की पूर्ति अन्य कार्यदिवसों में अतिरिक्त कालखंडों के माध्यम से की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button