जबलपुरमध्य प्रदेश

.*कल सांयकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी*

जबलपुर। नगर निगम जल विभाग के प्रमुख एवं कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि नर्मदा जल प्रदाय योजनांतर्गत 120 एम.एल.डी. रमनगरा जलशोधन संयंत्र में म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के पोल सुधार कार्य के चलते कल दिनांक 04 अप्रैल 2024 को सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि संयंत्र से भरी जाने वाली टंकियॉं क्रमशः बिड़ला धर्मशाला, मेडिकल, त्रिपुरी, गुलौआ, राईट टाउन, रामेश्वरम, मनमोहन नगर, लक्ष्मीपुर, कोतवाली, मोतीनाला, आनंद नगर, लेमा गार्डन, सर्वोदय नगर, मदर टैरेसा, वेदीनगर, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन तथा अमृत योजना की क्रमशः कोंगवा, करमेता, शिवनगर, अमखेरा, रवीन्द्र नगर, सुहागी, खैरी व देवताल उच्चस्तरीय टंकियों से सायंकालीन जलापूर्ति अवरूद्ध रहेगी। उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्य के संपादन के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने खेद व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button